हम कल मुंबई पहुंचेंगे: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट के लिए गुरुवार को विधानसभा सत्र बुलाए जाने के बाद बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा, "हम कल (गुरुवार) मुंबई पहुंचेंगे।" उन्होंने कहा, "50 विधायक हमारे साथ हैं...हमारे पास दो तिहाई बहुमत है....फ्लोर टेस्ट को लेकर हमारी कोई चिंता नहीं है।" बकौल शिंदे, "लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है जो हमारे पास है।"