कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने खुद के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कहा है, "मैंने...पहले भी कहा है कि हम कांग्रेस में किराएदार थोड़ी हैं, हम हिस्सेदार हैं।" तिवारी ने कहा, "अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो वो अलग बात है...हमने 40-साल कांग्रेस को दिए हैं, हमारे परिवार ने देश की एकता व अखंडता के लिए खून बहाया है।"