ऑस्कर अवॉर्ड में विल स्मिथ द्वारा प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने पर अकैडमी ने ट्वीट किया है, "अकैडमी किसी भी तरह की हिंसा को माफ नहीं करती।" ट्वीट में लिखा है, "हमें...94वें अकैडमी अवॉर्ड के विजेताओं को सेलिब्रेट करते हुए खुशी हो रही है।" दरअसल, क्रिस ने स्मिथ की पत्नी के बालों को लेकर मज़ाक किया था।