प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि बीजेपी प्रदेश में पानी और बिजली से जुड़े संकट को दूर करने में सफल रही है। उन्होंने कहा, "युवाओं को नहीं पता होगा कि कुछ दशक पहले स्थितियां कितनी खराब थीं।" बकौल पीएम, समग्र विकास के लिए पर्यटन, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया है।