हम जीतने जा रहे हैं, बदलाव होगा: बिहार चुनाव में मतगणना पर तेजस्वी यादव
बिहार में महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना पर कहा है, "हम लोगों की जीत होने वाली है, हम जीत रहे हैं, बदलाव होगा।" उन्होंने कहा, "हम सरकार बना रहे हैं।" वहीं, आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "हम बिहार की आशाओं और...अपेक्षाओं के साथ हैं।"