हम जानते हैं कौन करवाता है: गुजरात में बीजेपी की जीत के अनुमान वाले एग्ज़िट पोल पर जयराम

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सामने आए एग्ज़िट पोल में बीजेपी की जीत के अनुमान को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। जयराम ने कहा, "वह जानते हैं यह कौन करवाता है और किसके प्रभाव में व क्यों कराए जाते हैं।" एग्ज़िट पोल के मुताबिक, बीजेपी गुजरात में 117-151 सीटें जीत सकती है।