कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनावों के एग्ज़िट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "हम जितनी मज़बूती से लड़ सकते थे लड़े..अब इंतज़ार करेंगे...और परिणाम देखेंगे।" दरअसल, अधिकतर एग्ज़िट पोल में उत्तर प्रदेश में फिर से बीजेपी-गठबंधन सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है, हालांकि 2017 के मुकाबले नुकसान होने की बात कही गई है।