टोक्यो ओलंपिक्स में पदक नहीं जीत पाने के बाद पहलवान विनेश फोगाट की आलोचना होने पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, "बतौर दर्शक हम जीत पर जितना जश्न मनाते हैं, हार पर उतना ही धिक्कारते हैं।" उन्होंने कहा, "उनके बयान से दर्शकों को प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य पर उसके असर का अहसास होना चाहिए।"