हम जैसे फिल्म निर्माताओं के लिए ओटीटी एक बेहतरीन गेम चेंजर है: तिग्मांशु धूलिया
फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि ओटीटी स्पेस उनके जैसे फिल्म निर्माताओं के लिए एक 'बेहतरीन गेम चेंजर' है। उन्होंने कहा, "मैंने बड़े सितारों के साथ बहुत कम काम किया है और ओटीटी पर आपको इस बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं होती है। यही वजह है कि आप गुणवत्ता वाले काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।"