हम डरने वाले नहीं हैं: 'हमारे बारह' फिल्म को लेकर जान से मारने की धमकियों पर अन्नू कपूर
'हमारे बारह' फिल्म को लेकर जान से मारने की धमकियों पर अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा है, "हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, कृपया फिल्म को देखने से पहले अपना वर्डिक्ट ना दें।" उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय से निवेदन करते हैं...कि 'हमारे बारह' से जुड़े सभी लोगों को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए।"