हम तो कांग्रेस और राहुल गांधी के प्यार में पागल हैं: पप्पू यादव
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है, "हम तो कांग्रेस और राहुल गांधी के प्यार में पागल हैं।" उन्होंने पटना में 'चक्का जाम' के दौरान राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के वाहन पर चढ़ने से गार्ड्स द्वारा रोके जाने पर कहा है, "मैं उस मंच पर कभी नहीं चढ़ूंगा जहां पर कोई युवराज (तेजस्वी यादव) अहंकारी हो।"