हम तब तक संघर्ष करेंगे जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा इस्तीफा नहीं देंगे: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं...हम तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे...मज़बूती के साथ आवाज़ उठाएंगे।" प्रियंका ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तब तक संघर्ष करेंगे जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा इस्तीफा नहीं देंगे।