हम तो उनके बच्चे हैं, आशीर्वाद मांग रहे हैं: नीतीश के 'INDIA' में वापस आने को लेकर रोहिणी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में शामिल होने के सवाल पर कहा है, "चाचा जी आशीर्वाद देने कब आएंगे, उनसे पूछिए?" उन्होंने कहा, "हम तो उनके बाल-बच्चे हैं, हम उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं।" रोहिणी लोकसभा चुनाव-2024 में सारण सीट पर हार गई थीं।