हम न सिर्फ BJP को काउंटर कर रहे हैं बल्कि उन्हें खत्म करने जा रहे हैं: राहुल गांधी
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'हम न सिर्फ उनका (BJP) मुकाबला करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म करने जा रहे हैं। हमारे देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। कोई भी बच नहीं पाएगा।"