inshorts

हम नियमों को निष्पक्ष तौर पर लागू करते हैं: कांग्रेस का अकाउंट लॉक करने पर ट्विटर

कांग्रेस और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद ट्विटर ने कहा है कि वह नियमों को विवेकपूर्ण ढंग से और निष्पक्ष तौर पर लागू करता है। बकौल ट्विटर, "हमने एक तस्वीर वाले सैकड़ों ट्वीट्स पर कार्रवाई की है जो नियमों के खिलाफ हैं।" ट्विटर ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी का अकाउंट भी लॉक किया था।