'हम पांच' फेम अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
महाराष्ट्र सरकार ने मराठी फिल्मों व थिएटर के दिग्गज अभिनेता और धारावाहिक 'हम पांच' फेम अशोक सराफ को 2023 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सराफ ने अपने अभिनय से न सिर्फ कॉमेडी बल्कि खलनायक के किरदारों में भी दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी है।