कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा, "कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है...लोग अपने 'मन की बात' खुलकर करते हैं। कोई खत लिखता है, कोई साक्षात्कार देता है। यह लोकतंत्र को दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "पार्टी मज़बूत है...कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस में जो असंतुष्ट हैं वो बयान देते रहते हैं।" बकौल रमेश, हमारे (कांग्रेस) यहां कोई तानाशाही नहीं है।