हम पैसे नहीं मांगते: उनकी कंपनी के नाम से फर्ज़ी कास्टिंग कॉल को लेकर एकता कपूर
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि कुछ लोग उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और ऑल्ट एंटरटेनमेंट का नाम लेकर फर्ज़ी कास्टिंग कॉल कर पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों के खिलाफ...कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी कंपनी किसी भी कलाकार से काम के लिए पैसे नहीं मांगती है।"