गायिका श्रेया घोषाल ने नए ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ट्विटर पर अपनी पुरानी बातचीत सामने आने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "तुम लोग...कितने बचपन के ट्वीट्स निकाल रहे हो! ट्विटर तब लॉन्च...हुआ था। 10 साल पहले! हम बच्चे थे! दोस्त एक-दूसरे को ट्वीट नहीं करते?" पराग ने एक ट्वीट में लिखा था, "बढ़िया डीपी! क्या हाल-चाल हैं?"