inshorts

हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी से यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, "हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते, इसलिए वही करेंगे जो शुभ होगा।" अखिलेश 2012 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, उस वक्त वह कन्नौज से सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देकर विधान-परिषद की सदस्यता ली थी।