वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, "केंद्र सरकार के प्रयास से मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है।" उन्होंने कहा, "हम मणिपुर में सामान्य स्थिति व समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" बकौल सीतारमण, राज्य के आर्थिक विकास के लिए हर तरह का समर्थन भी दिया जाएगा।