हम यहां तब से हैं जब यूट्यूब था भी नहीं: ट्रोल किए जाने को लेकर हनी सिंह

रैपर हनी सिंह ने यूट्यूब पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "यूट्यूब पर इतने सारे लोग पॉडकास्ट करते हैं और मेरे बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। उन्हें बताओ, हम यहां तबसे हैं जब यूट्यूब भी नहीं था। ये बाल ऐसे ही सफेद नहीं हुए हैं।" उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है।