inshorts

हम यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे, 2024 में देशभर में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे: राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में लोकसभा की सीटों पर चुनाव (2024) लड़ेगी और उसकी तैयारियां जारी हैं। उन्होंने कहा, "हम अभी गोवा से आए हैं। अब उत्तर प्रदेश जाएंगे। अखिलेश यादव वहां सरकार बनाने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे भी उत्तर प्रदेश जाएंगे। हम वहां चुनाव प्रचार करेंगे।"