ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-1 से हराने के बाद पाकिस्तान के कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा है, "इस सीरीज़ में हमारे गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी की कुछ खामियां उजागर कर दीं।" उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट था कि यह वनडे सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक नहीं थी।