हमारे लिए यह पूरी तरह से नॉर्मल है: इवेंट में करीना को गले लगाने पर शाहिद कपूर

जयपुर (राजस्थान) में आईफा 2025 के इवेंट में ऐक्ट्रेस करीना कपूर को गले लगाने की घटना पर ऐक्टर शाहिद कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह नया नहीं है। आज स्टेज पर मिले हैं और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं। यह हमारे लिए पूरी तरह से नॉर्मल है...अगर लोगों को अच्छा लगा...तो यह अच्छी बात है।"