inshorts

हमारी सरकार में हर फर्ज़ी केस वापस लिया जाएगा: आज़म खान की रिहाई के बाद अखिलेश यादव

23 महीने से सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आज़म खान मंगलवार को रिहा हो गए। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूं। यह समाजवादियों के लिए खुशी का दिन है।" उन्होंने कहा, "उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था व सपा सरकार में हर फर्ज़ी केस वापस लिया जाएगा।"