हम वर्षों से दोस्त थे, डेटिंग ने सब गड़बड़ कर दिया: रसेल पीटर्स को लेकर सनी लियोनी

वन माइक स्टैंड सीज़न-2 के अपने एपिसोड में ऐक्ट्रेस सनी लियोनी ने कहा, “मैंने कॉमेडियन रसेल पीटर्स को डेट किया, लेकिन यह कुछ समय के लिए ही था।" बकौल सनी, "हमने इसे गड़बड़ कर दिया...हम वर्षों से दोस्त थे, आखिर हमने डेटिंग क्यों की? अगर ऐसा नहीं होता तो हम अब भी अच्छे दोस्त रह सकते थे।"