हम सब अनाथ हो गए, नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी चली जाएंगी: लता मंगेशकर पर आशा

मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर ऑडिटोरियम में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर का अनावरण होने के बाद उनकी बहन व दिग्गज गायिका आशा भोसले ने कहा है कि उनके जाने के बाद वे सब अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा, "सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी ऐसा हो जाएगा। उन्हें अभी कुछ और वर्षों तक हमारे साथ रहना चाहिए था।"