हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं: उमर को डेट करने की खबरों पर रश्मि देसाई

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने मॉडल व डॉक्टर उमर रियाज़ को डेट करने की खबरों को लेकर कहा, ''मुझे लगता है...लोगों को हमें साथ देखना पसंद है...मैं उसका सम्मान करती हूं लेकिन हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'' रश्मि ने आगे कहा कि उन्हें लगता है उमर की जिंदगी में कोई है। रश्मि और उमर 'बिग बॉस-15' में साथ नज़र आए थे।