विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को लेकर कहा है कि भारत हालात पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा, "तीन बातें साफ हैं। पहली, पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है। दूसरी, अपनी नाकामियों के लिए पड़ोसियों को दोष देता है। तीसरी, पाकिस्तान इसलिए नाराज़ है कि अफगानिस्तान अपने इलाकों पर अधिकार जमा रहा है।"