हम हरियाणा में बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएंगे: विधानसभा चुनाव पर सीएम नायब सैनी
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है, "हमारी पूर्ण तैयारी है। हमारी सरकार मिशन मोड में पिछले 10-वर्षों से काम कर रही है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम हरियाणा में बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएंगे।" हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।