हम हर समय सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते पर हमारी अंतरात्मा साफ है: अर्बन कंपनी
अर्बन कंपनी ने वर्कर्स के विरोध के बाद अपने भागीदारों की कमाई में सुधार के लिए 12 सूत्री कार्यक्रम पेश किया है। वहीं, कंपनी ने गुरुवार को विभिन्न श्रेणियों में कमीशन सीमा 30% से घटाकर 25% कर दी। कंपनी के को-फाउंडर अभिराज सिंह बहल ने कहा, "हम हर समय सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते पर हमारी अंतरात्मा साफ है।"