inshorts

हमने उसे शो में जाने से मना किया था: 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की मां

रिऐलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने वाले ऐक्टर गौरव खन्ना की मां ने कहा है, "मैंने कहा था कि 'बिग बॉस' में मत जाओ क्योंकि हम देखते थे कि (वहां) इतने लड़ाई-झगड़े होते हैं और वह (गौरव) ऐसा बिल्कुल नहीं है।" उन्होंने कहा, "गौरव ने 2 महीने इंतज़ार किया और हां बोला, अब रिज़ल्ट देखिए।"