हमने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की: 'गुलमोहर' के नैशनल अवॉर्ड जीतने पर शर्मिला
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म गुलमोहर के 3 नैशनल अवॉर्ड जीतने पर ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने खुशी जताई है। ऐक्ट्रेस शर्मिला ने कहा कि इस फिल्म के लिए हमने कड़ी मेहनत की थी। गौरतलब है, गुलमोहर फिल्म को 'बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी', 'बेस्ट स्क्रीनप्ले डायलॉग' और 'स्पेशल मेंशन (फीचर फिल्म)' के लिए नैशनल अवॉर्ड मिला है।