हमने एक पीढ़ी आतंकवाद में तो दूसरी पीढ़ी नशे में खो दी, सोच-समझकर वोट डालें: सिद्धू

पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "एक तरफ माफिया सिस्टम है...दूसरी तरफ...पंजाब से इश्क करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "इस लड़ाई में सोच-समझकर वोट डालना चाहिए। एक पीढ़ी हमने आतंकवाद में खोई...दूसरी हमने नशे में खोई। मुझे लगता है वे (लोग) बदलाव के लिए आगे आएंगे।"