हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से 4 करोड़ फर्ज़ी नामों को हटाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से 4 करोड़ फर्ज़ी नामों को हटाया है। पीएम ने कांग्रेस सहित पूर्ववर्ती सरकारों को लेकर कहा कि इन सभी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों के राशन को लूटने के लिए अपने फर्ज़ी लोग 'कागज़ों में तैनात किए हुए थे।'