हमने झाड़ू चलाने के लिए कहा था, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर चला दिया: राघव चड्ढा

पंजाब के रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने के बीच आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है, "हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।" उन्होंने आगे कहा, "आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में 'आप' कांग्रेस का विकल्प बनेगी।"