अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि वह पहली बार नानी बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "हर समय मुस्कुराती हूं...बहुत खुश हूं।" दंपति द्वारा बच्ची के नामकरण को लेकर उन्होंने कहा, "अभी नहीं रखा है...जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा।" गौरतलब है, सरोगेसी के ज़रिए पिछले माह प्रियंका व उनके पति निक जोनस माता-पिता बने।