हमलावर पाकिस्तान से आए इसका कोई सबूत नहीं: पहलगाम हमले को लेकर चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं दिए गए हैं कि हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे।" उन्होंने कहा, "हो सकता है कि पहलगाम की घटना को 'होम ग्रोन' आतंकवादी ने ही अंजाम दिया हो।"