हमारा किसी आतंकवादी संगठन से कोई संबंध नहीं है: एनआईए की रेड के बाद जमात-ए-इस्लामी
जम्मू-कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी ने उसके ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी के बाद कहा है कि उसका किसी आतंकवादी संगठन से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, "जमात का ऐसी भड़काऊ राजनीति में विश्वास नहीं है...जिससे कानून-व्यवस्था में थोड़ी भी बाधा आए।" 2019 में प्रतिबंध के बाद जमात ने पहली बार बयान जारी किया है।