inshorts

हमारा कोई एमएलए नहीं टूट रहा, सरकार स्थिर है: 'आप' विधायकों के साथ बैठक के बाद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने आवास पर 'आप' विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद ट्वीट किया, "हमारा कोई एमएलए नहीं टूट रहा। सरकार स्थिर है।" बीजेपी द्वारा 'आप' को तोड़ने के आरोपों के बीच उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार गिराने के लिए इन्होंने ₹800 करोड़ रखे हैं- प्रति एमएलए ₹20 करोड़, 40 एमएलए तोड़ना चाहते हैं।"