चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारा रिश्ता पुराना रहा है। बकौल नीतीश, प्रशांत से हुई उनकी मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है। गौरतलब है, 2020 में जेडीयू से बर्खास्त किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने पहली बार शुक्रवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।