inshorts

हमारा साथ देने के लिए शुक्रिया: पिता सुनील शेट्टी के 60वें जन्मदिन पर अथिया

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने पिता-अभिनेता सुनील शेट्टी के 60वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर नोट लिखा है। उन्होंने कहा, "आप वह हैं जिनसे मेरा मन मिलता है...जो मेरे दिल की सभी बातें समझ लेते हैं। आपके प्रति प्यार जताने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं। आपने हमें ज़िंदगी में सबसे अच्छी चीज़ें दीं। हमारा साथ...देने के लिए शुक्रिया।"