हमारी तुलना में हॉलीवुड हमसे 20 वर्ष आगे है: निर्देशक अभिषेक कपूर
'चंडीगढ़ करे आशिकी' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा है, "ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में फिल्में बनाने के मामले में हॉलीवुड हमसे (बॉलीवुड) 20 वर्ष आगे है।" उन्होंने कहा, "वे (हॉलीवुड) पहले से ही इस समुदाय की स्वीकृति के तीसरे चरण में हैं...जबकि हमने यह शुरू भी नहीं किया है। मुझे यकीन है...अब ऐसे विषयों पर और फिल्में बनाई जाएंगी।"