कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में सोमवार को कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस सरकार आई तो ₹500 में एलपीजी सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने कहा, "किसानों का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ करेंगे...कोविड-19 मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख देंगे...किसानों के बिजली बिल माफ करेंगे...अन्य को 300-यूनिट बिजली फ्री देंगे।" दरअसल, राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।