शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने शनिवार को कहा, "हमारे गुट को मान्यता दी जानी चाहिए अगर यह नहीं होता है तो हम अदालत जाएंगे और अपना अस्तित्व और संख्या साबित करेंगे।" उन्होंने कहा, "हम अभी भी शिवसेना में हैं।" गौरतलब है, केसरकर ने कहा था कि शिंदे की अगुआई वाला बागी खेमा 'शिवसेना बालासाहेब' नाम से जाना जाएगा।