प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान रविवार को पेट्रोल-डीज़ल को लेकर कहा, "हमारे पास तेल के कुएं नहीं हैं, हम विदेशों से कच्चा तेल आयात करते हैं।" उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने ध्यान ही नहीं दिया कि गन्ने से एथेनॉल निकाला जा सकता है और उसे पेट्रोल में मिलाया जा सकता है।