हमारे पास पब में शराब पीते हुए नाबालिग का फुटेज है: पोर्शा हादसे को लेकर पुलिस
पुणे के पोर्शा हादसे को लेकर कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा है, ''हमारे पास पब में शराब पीते हुए नाबालिग आरोपी का सीसीटीवी फुटेज है।" उन्होंने कहा, "हमारा केस ब्लड रिपोर्ट के आधार पर ही नहीं टिका है, हमारे पास अन्य सबूत हैं।" कुमार ने थाने में पिज़्ज़ा पार्टी के सवाल पर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।