शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में शिवसेना विधायक दल का कार्यालय बंद कर दिया है और चाबी उनके पास है। उन्होंने कहा, "उन्होंने (एकनाथ शिंदे गुट) हमारे कुछ विधायकों को बंद कर दिया था...अगर हमने कार्यालय बंद कर दिया तो कौन सी बड़ी बात है?" उन्होंने आगे कहा, "हमें एक साथ सदन में जाना है।"