‘राम तेरी गंगा मैली‘ फेम दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी ने कहा है कि उनके समय में अभिनेत्रियों की उतनी मांग नहीं थी। उन्होंने कहा, "उन दिनों अभिनेत्रियों को केवल कुछ गानों और रोमांटिक सीन के लिए इस्तेमाल किया जाता था।" बकौल अभिनेत्री, "जब हम फिल्मों में काम करते थे तब पूरी फिल्म के हमें ₹1-₹1.5 लाख मिलते थे।"